Professional Podcast Studio • Multi-Camera Recording • Expert Editing • Social Media Content Creation
loading

Dr. Kusum Lunia meets Lok Sabha Speaker Om Birla

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से डॉ. कुसुम लुनिया की शिष्टाचार भेंट

77वें अणुव्रत अधिवेशन का निमंत्रण दिया, नैतिक मूल्यों के प्रसार पर हुई चर्चा | नई दिल्ली। अणुव्रत विश्वभारती सोसायटी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. कुसुम लुनिया ने माननीय श्री ओम बिरला जी, अध्यक्ष, 18वीं लोकसभा से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर डॉ. लुनिया ने उन्हें अणुव्रत अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण जी के पावन सान्निध्य में 14, 15 एवं 16 नवम्बर को जैन विश्व भारती, लाडनूं (राजस्थान) में आयोजित होने वाले 77वें अणुव्रत अधिवेशन की जानकारी दी तथा अधिवेशन में पधारने का सादर निमंत्रण दिया। उन्होंने अणुविभा के अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह दूगड़ का विशेष आमंत्रण संदेश एवं अणुव्रत साहित्य भेंट किया। साथ ही, अणुव्रत आंदोलन के उद्देश्यों तथा नैतिक मूल्यों, चरित्र निर्माण, संयम और अनुशासन के प्रसार हेतु अणुविभा द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया।

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने अणुविभा की गतिविधियों की सराहना की तथा आचार्यश्री महाश्रमण जी के दर्शनार्थ लाडनूं आने की भावना व्यक्त की। उन्होंने जीवन विज्ञान के साहित्य का भी अवलोकन किया। इस भेंट में संयममय जीवन, नैतिक समाज और मानवीय मूल्यों की प्रतिष्ठा के अणुव्रत संदेश को राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित करने की भावना प्रमुख रही।

Dr. Kusum Lunia meets Lok Sabha Speaker Om Birla
Get Direction
CONTACT MEDIADARSHANA
Call Or Whatsapp Now
+919289387824
+919289387824